डब्ल्यूजेएआई की दिल्ली-एनसीआर की नई टीम गठित, अध्यक्ष पंकज प्रसून ने की घोषणा

डब्ल्यूजेएआई दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली (कार्यालय प्रतिनिधि)। वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के दिल्ली-एनसीआर की नई टीम की घोषणा शुक्रवार को नोएडा में वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के दिल्ली एनसीआर चैप्टर की बैठक में की गई। दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पंकज प्रसून ने डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री आनंद कौशल जी के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में नई टीम को लेकर व्यापक विमर्श हुआ। विमर्श से निकले नामों को केंद्रीय टीम के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया। स्वीकृति मिलने के बाद दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष श्री पंकज प्रसून ने नामों की घोषणा कर दी।

दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष पंकज प्रसून ने बताया कि वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के दिल्ली-एनसीआर चैप्टर में  इमरान खान को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र एवं  रौशन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीँ हर्ष नाथ झा व आशुतोष झा को सचिव, दीप्ति अंगरीश को संयुक्त सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  प्रकाश झा को सौंपी गई है।

दिल्ली-एनसीआर के कार्यसमिति में साहुल कुमार, अशरफ खान, शंभू कुमार, आदर्श कुमार, अर्जुन नागर, रमन शर्मा, नवनीत कोली,  नौमान खान, अशर इब्राहिम, बाबा सिद्दिकी, वेद कुमार,  दीपक कुमार एवं  वरुण कुमार को जगह दी गई है।

दिल्ली एनसीआर की नई टीम की घोषणा होने पर राष्ट्रीय महासचिव द्वारा अमित रंजन व अमिताभ ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ माधो सिंह, संजीव आहूजा व डॉ वीणा सिंह ने अपार हर्ष जाहिर करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 दिल्ली एनसीआर चैप्टर की नई कार्यसमिति ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2024 में देश की राजधानी दिल्ली में  वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के नामचीन पत्रकार और अन्य सामाजिक क्षेत्रों से लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’