रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने रविवार को रोहतास दौरे के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 20 सामुदायिक भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है और मई माह के अंत तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने बताया कि रोहतास जिले की 229 पंचायतों में से 65 पंचायतों को आधुनिक पंचायत सरकार भवन मिल चुके हैं, जबकि 10 अन्य पंचायत भवनों का निर्माण इसी माह पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि गरीब परिवारों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में आर्थिक राहत मिल सके।

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि जिले में सांसदों की अनुशंसित लगभग 100 योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य गांवों तक विकास पहुंचाना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि कुछ विभागों की जांच भी कराई जा रही है ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। जल संसाधन विभाग की कई योजनाएं लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और पलायन में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से ग्रामीण समाज को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके विधायक निधि का 35 प्रतिशत हिस्सा दलित और अतिपिछड़ा समाज के विकास कार्यों में खर्च किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने 46 स्कूली बच्चियों को गोद लिया है और उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक उत्थान सरकार की प्राथमिकता है।

अपराध नियंत्रण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती और जो अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है और अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर भी आवश्यक है।

योजना एवं विकास विभाग की योजनाओं की निगरानी को लेकर मंत्री ने कहा कि अधिकारियों के वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के 534 प्रखंडों में वर्षा मापी यंत्र (रेन गेज) लगाए जाएंगे।

इस दौरान मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने अपने समायोजन की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने कहा कि विभागीय आवश्यकता के अनुसार भविष्य में प्रत्येक पंचायत में एक स्वयंसेवक रखने पर विचार किया जा सकता है।

Share
  • Related Posts

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ‘शैल संजीवनी’ बोर्ड टॉपर्स पुरस्कार सम्मान समारोह में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में…

    Share

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को व्याख्यान कक्ष में बड़े उत्साह और पेशेवर भावना के साथ ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026’…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026

    सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु आईसीएआर-आरसीईआर द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु आईसीएआर-आरसीईआर द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    आरा में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर साहित्यकार और कलाकार सम्मानित

    आरा में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर साहित्यकार और कलाकार सम्मानित

    पूर्वी चंपारण में हरी खाद और संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक

    पूर्वी चंपारण में हरी खाद और संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक