रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता


सासाराम ( रोहतास)। जिले की नई उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में 2023 बैच की आईएएस अधिकारी आकांक्षा आनंद ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान डीडीसी विजय कुमार पांडेय से विधिवत कार्यभार संभाला।


पदभार ग्रहण करने के बाद आकांक्षा आनंद ने कहा कि रोहतास जिले का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देने के साथ उनके क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर रहेगा।


नई डीडीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जिले का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या, सुझाव अथवा जरूरी बात लेकर उनसे बेहिचक कार्यालय में मिल सकता है। लोगों से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं को विकास कार्यों की प्राथमिकताओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।


पदभार ग्रहण करने के दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। आकांक्षा आनंद ने विकास योजनाओं की निगरानी, लंबित कार्यों के निष्पादन और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में तेजी लाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा से कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने नई डीडीसी आकांक्षा आनंद का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों और कर्मियों ने भी नई डीडीसी का स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय…

    Share

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    पटना/समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में इंडियन रनर नस्ल की बत्तख का पालन ग्रामीण परिवारों के लिए आय और स्वरोजगार का उभरता माध्यम बन रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद…

    Share

    One thought on “रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर

    रोहतास जिला उर्दू नाम पत्रिका 2026-27 के लिए रचनाएं आमंत्रित, 10 नवंबर तक जमा करने की अपील