बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

सासाराम (रोहतास)। हॉकी के महान खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को बुद्ध मिशन स्कूल, सासाराम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह तथा प्राचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय परिवार ने महान हॉकी खिलाड़ी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके जीवन और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों की शारीरिक क्षमता के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

प्राचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर हॉकी को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है।

विद्यालय की खेल शिक्षिका प्रियंका उपाध्याय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की प्रतिभा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। लगन, मेहनत और समर्पण के बल पर असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन के सदस्य कमल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह एवं अजय कुमार सिंह तथा शिक्षक अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, शिवम कुमार तिवारी, हरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, चंदन पांडे और शिक्षिकाओं मधु गुप्ता, नेहा कुमारी, सृष्टि कुमारी, नेहा परवीन, अलकमर फातिमा, अर्चना उपाध्याय एवं पूजा कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी कलाकृति तैयार की है। उन्होंने करीब ढाई किलोग्राम के हरे नारियल को…

    Share

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    सासाराम (रोहतास)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25वें वर्ष के अवसर पर अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

    Share

    One thought on “बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

    भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

    राशन कार्ड के नाम पर पैसे मांगने वालों की करें शिकायत, होगी सख्त कार्रवाई