
सासाराम (रोहतास)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25वें वर्ष के अवसर पर अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश की प्रगति, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में भी बताया।
गार्गी पाठशाला की जिला मुख्य समन्वयक नूतन पाण्डेय ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा और संकल्प की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
उन्होंने कहा कि पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम में बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सासाराम की पूर्व प्रमुख रामकुमारी, शिक्षिका कंचन कुमारी, मंदा कुमारी, ज्योति कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वयंसेवक और गार्गी पाठशाला के बच्चे मौजूद रहे।
- रिपोर्ट, तस्वीर: टिपू सुलतान




