भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा से जुड़े सदस्यों की आवश्यक बैठक भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थापित विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

बैठक में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के रजत जयंती वर्ष 2026 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालन करते हुए नरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

बैठक में स्मारिका प्रकाशन, भोजपुरी भाषा-साहित्य और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्मारिका के प्रकाशन के लिए लेख, कहानी और कविताएं आमंत्रित कर सामग्री को प्रकाशन योग्य रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए सहयोगियों से संपर्क कर शुभकामना संदेश और सहयोग प्राप्त करने की योजना भी बनाई गई। भोजपुरी की दशा और दिशा विषय पर छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा भोजपुरी भाषा के उत्थान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत ‘लोहा सिंह’ नाटक, भिखारी ठाकुर के गीतों और उनके नाटकों का मंचन करने की योजना है। बैठक में प्रस्तावित तीन दिवसीय आयोजन के स्वरूप, कार्यक्रमों और बजट पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मुन्ना राय सरफराज, सुरेश प्रसाद, कृष्ण प्रताप सिंह, रवि प्रकाश सूरज, सत्यनारायण, नंदकिशोर राम, धनंजय करकैरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Share
  • Related Posts

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा