संवरेगा चित्रगुप्त मंदिर और बनेगा सामुदायिक केेंद्र सह पुस्तकालय


डेहरी-आन-सोन (विशेष प्रतिनिधि)। एनिकट रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर का जीर्णोद्धार कर संवारने, भव्य रूप देने और मंदिर के ऊपर वाचनालय-पुस्तकालय सह सामुदायिक केेंद्र के निर्माण का फैसला चित्रगुप्त परिवार की ओर से वरिष्ठ महिला रोग चिकित्सक डा. रागिनी सिन्हा के आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

डा. रागिनी सिन्हा के साथ वरिष्ठ मनोचिकित्सक डा. उदय कुमार सिन्हा, डिहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार-लेखक कृष्ण किसलय, वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी दयानिधि श्रीवास्तव भरत, और शहर के चित्रगुप्त परिवार के अन्य अग्रणी सदस्यों ने चित्रगुप्त मंदिर पहुंच कर उसके परिसर की स्थिति का अवलोकन किया।

बैठक में सर्वानुमति से वैधानिक प्रावधान के अंतर्गत चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया। इसके लिए आरंभिक तौर पर डिहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा को अधिकृत किया गया और ट्रस्ट निर्माण के वांछित वैधानिक कार्य के लिए एक उपसमिति बनाना तय किया गया। मंदिर जीर्णोद्धार सह निर्माण कार्य की देख-रेख के लिए अधिवक्ता कमल सिन्हा, ब्रह्म्ïोश्वरनाथ श्रीवास्तव और श्रवण कुमार अटल को अधिकृत करते हुए इसकी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपसमिति बनाना तय किया गया। डा. रागिनी सिन्हा, डा. उदय कुमार, गौरीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, शालिनी वर्मा, दयानिधि प्रसाद श्रीवास्तव, श्रवणकुमार अटल, अमितकुमार वर्मा सुमन, मनीष शरण ने मंदिर निर्माण के लिए मजदूरी, सामग्री आदि मद में सहायता देने की घोषणा की।
बैठक में सोनमाटी मीडिया ग्रुप के समूह संपादक कृष्ण किसलय, डेहरी चेस क्लब के निदेशक दयानिधि श्रीवास्तव (शंकर लाज), शालिनी वर्मा, प्राचार्य राजकिशोर प्रसाद, वार्ड पार्षद बरमेनाथ श्रीवास्तव, अधिवक्ता कमल सिन्हा, एलआईसी के विकास अधिकारी गौरीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, अभिनव कला संगम के अध्यक्ष प्रो. रणधीर सिन्हा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्रवण कुमार अटल, अनूप कुमार सिन्हा, सेवानिवृत राजस्वकर्मी शत्रुघ्नशरण सिन्हा, एसबीआई लाइफ के सहायक शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा, अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव, सोनमाटी के प्रबंध संपादक निशांत राज, अभिषेक कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, स्वयंप्रकाश वर्मा, प्राणेश कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय…

    Share

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    सखी वार्ता में छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    सखी वार्ता में छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण