किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

सासाराम (रोहतास)। जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किसान पंजीकरण, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन एवं अन्य राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, राजस्व प्रभारी मोहम्मद जफर हसन सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भी बैठक से जुड़े।

समीक्षा के दौरान डीएम ने किसान पंजीकरण, लंबित दाखिल-खारिज वादों, परिमार्जन एवं जमाबंदी में त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व मामलों की अंचलवार स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन किया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।

डीएम ने कहा कि किसान पंजीकरण कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही विभिन्न ऑनलाइन कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को किसान पंजीकरण एवं भूमि संबंधी विवरणों में त्रुटियों का विभागीय प्रक्रिया के तहत शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, परिमार्जन एवं जमाबंदी में त्रुटि सुधार से जुड़े मामलों का भी विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी एसडीओ एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा कार्यों की प्रगति की लगातार निगरानी करने को कहा।

डीएम ने कहा कि राजस्व सेवाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसानों और आम नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा में सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर