डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने शनिवार को डेहरी स्थित पुलिस कार्यालय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने एसपी के समक्ष अपनी-अपनी शिकायतें रखते हुए मामलों में कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।

मिस्टर राज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मामले की जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया।

एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पहुंचे फरियादियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों को मिले निर्देश के बाद लोगों को अपनी शिकायतों के उचित समाधान की उम्मीद जगी है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर