जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

सासाराम (रोहतास)। जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी, प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सासाराम की नई एसडीएम प्रिया रानी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रिया रानी ने शनिवार को सासाराम अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता को बेहतर व्यवस्था, त्वरित न्याय और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

एसडीएम ने कहा कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और उपद्रवियों में कानून का भय पैदा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने कहा, “यह हमारी जन्मभूमि है। अब कर्मभूमि भी है। इसलिए यहां के लोगों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।”

उन्होंने प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करने की बात कही। साथ ही आम लोगों से अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर