“मैं बिहार की बेटी हूं, वोट देना मेरा अधिकार है”- डेहरी में नीतू चंद्रा की मतदाता रैली

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रोहतास जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में शुक्रवार को डेहरी अनुमंडल प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली डेहरी अनुमंडल परिसर से थाना चौक, अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड होते हुए नगर परिषद तक निकाली गई।

इस रैली की विशेष आकर्षण बनीं बिहार राज्य स्वीप आइकॉन एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू चंद्रा, जिन्होंने लोगों से मतदान के महत्व को समझने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

“मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार है” — नीतू चंद्रा

अपने प्रेरक संबोधन में नीतू चंद्रा ने कहा कि मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार है। इसी के माध्यम से हम एक सशक्त और स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि “मैं डेहरी की जनता से अपील करती हूं कि आगामी 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें।”

भोजपुरी में बात करते हुए उन्होंने शहरवासियों, युवाओं और छात्र-छात्राओं से कहा कि -“मैं बिहार की बेटी हूं, इसलिए लोगों को जागरूक करना मेरा कर्तव्य है। जब युवा आगे बढ़ेंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।”

नीतू चंद्रा ने बताया कि वे राज्य के विभिन्न जिलों और कॉलेजों में जाकर प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को मताधिकार के महत्व से परिचित करा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप आइकॉन ने पहली बार मतदान करने वाली एक युवती से बातचीत कर वोट के महत्व को जाना। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था, लेकिन इस बार का माहौल अलग है पहले चरण में मतदान प्रतिशत अधिक रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र में भी इस बार मतदान का रिकॉर्ड टूटेगा।

इस अवसर पर एसडीएम निलेश कुमार, अपर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ अविनाश कुमार, शहरी सीडीपीओ संगीता कुमारी, एमओ खुशबू कुमारी, सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक व नगर परिषद कर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : 👉🏻बहुभाषी युवा ज्यादा सफल होंगे : चार्ल्स थॉमसन

इसे भी पढ़े : 👉🏻 पूजा दुबे की कविता : मनमीत

इसे भी पढ़े : 👉🏻 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में 333 बूथों की ईवीएम कमिशनिंग पूर्ण, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

इसे भी पढ़े : 👉🏻 सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आईसीएआर परिसर पटना में गूंजा ‘एकता का संदेश’

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच