विकास वैभव का रोहतास दौरा: शिक्षा से ही संभव विकसित बिहार

सासाराम (रोहतास)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के जनक विकास वैभव ने मंगलवार को शाहाबाद क्षेत्र के रोहतास जिले का दौरा किया। इस दौरान वे #लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर रहे और सासाराम के समीप गायघाट गांव में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में विकास वैभव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने साधारण परिवार से निकलकर शिक्षा के बल पर असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार का विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है और सभी लोगों को जाति, संप्रदाय, लिंगभेद एवं वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। विकास वैभव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है” और निरंतर मेहनत व अनुशासन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में शिक्षाविद् अखिलेश सिंह, एसपी जैन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य गुरु चरण सिंह, जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन प्रमिला सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विकास वैभव ने अपने अभियान की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में 2400 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। 1200 से अधिक अध्यायों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। बिहार के 18 जिलों में 33 निःशुल्क शिक्षा केंद्रों के माध्यम से 2000 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा मिल रही है, जबकि 600 से अधिक स्टार्टअप इस अभियान से जुड़े हैं।

उन्होंने लक्ष्य रखा कि 2028 तक बिहार के प्रत्येक जिले में कम-से-कम पांच ऐसे स्टार्टअप स्थापित हों, जो 100 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित बिहार के निर्माण का सपना साकार करने के लिए यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन