सोनमाटी के न्यूज पोर्टल पर आपका स्वागत है   Click to listen highlighted text! सोनमाटी के न्यूज पोर्टल पर आपका स्वागत है

डेहरी में होगा चित्रगुप्त प्राण-प्रतिष्ठा समारोह / होगी राज्य शतरंज प्रतियोगिता / दाउदनगर में 10वीं परीक्षार्थियों की विदाई

चित्रगुप्त ट्रस्ट का चार दिवसीय समारोह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। चित्रगुप्त समाज की बैठक में चार दिवसीय चित्रांश महिला कलश-यात्रा, चित्रगुप्त मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, सामूहिक सहभोज और सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। स्टेशन रोड स्थित आनंद भवन परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रतिष्ठित स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. रागिनी सिन्हा ने की। बैठक में कायस्थ समूह के 30 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें चित्रगुप्त कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक डा. उदय कुमार सिन्हा, संवेदना अस्पताल (साइकिएट्रिक रिसर्च) की निदेशक डा. मालिनी राय, सनबीम पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन, वरिष्ठ विज्ञान लेखक-संपादक कृष्ण किसलय, सोन कला केेंद्र के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव, ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार, अभिंयता आलोक श्रीवास्तव, सोनमाटीडाटकाम के प्रबंध संपादक निशांत राज, प्रो. रणधीर सिन्हा, अधिवक्ता ओमप्रकाश कमल, पूर्व बैंक प्रबंधक कृष्णवल्लभ सहाय, रूपेश राय, नथूनी लाल, जयंत वर्मा आदि शामिल थे। बैठक में सासाराम से भी चित्रगुप्त समाज के राष्ट्रीय सचिव सिपू श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, रजनीश वर्मा ने भाग लिया। तय किया गया कि 25 फरवरी को एनिकट सोन नदी से जल-कलश लेकर कायस्थ समाज की महिलाओं द्वारा थाना चौक चित्रगुप्त मंदिर तक पहुंचने के बाद तीन दिवसीय चित्रगुप्त मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। पूर्व पार्षद श्रवण कुमार अटल अनुष्ठान-यज्ञ के यजमान होंगे। चौथे दिन 28 फरवरी को सामूहिक सहभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें डेहरी-आन-सोन, तिलौथू, सासाराम और बिक्रमगंज के कायस्थ समूह के अग्रणी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक मेें चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से समाज उत्थान, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण की दिशा में कार्य करने का पांच सूत्री संकल्प पारित किया गया।

चित्रगुप्त समाज की महिला शाखा भी गठित

डा. मालिनी राय की अध्यक्षता में संवेदना अस्पताल परिसर में हुई स्वतंत्र बैठक में चित्रगुप्त समाज की महिला इकाई (डेहरी-आन-सोन) का गठन किया गया और इसकी सूचना चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट को दी गई। महिला इकाई में सर्वानुमति से वीभा सिन्हा, रंजना सिन्हा, शालिनी सिन्हा (तीनों उपाध्यक्ष), रत्ना सिन्हा (सचिव), लक्ष्मी श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) और संगीता वर्मा (संयुक्त सचिव), रीता वर्मा, ममता सिन्हा, गीता सिन्हा (तीनों उपसचिव) शामिल की गई हैं। बैठक में चित्रगुप्त समाज की श्वेता राय, अनिमा श्रीवास्तव, नीरा सिन्हा, अन्नु सिन्हा, राजकुमारी देवी, पिंकी सिन्हा, निरूपमा सिन्हा लवली, मीनाक्षी श्रीवास्तव, माला सिन्हा, मनीषा श्रीवास्तव, आभा सिन्हा सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और शहर की चित्रांश महिलाओं से चित्रगुप्त मंदिर जीणोंद्धार-सह-मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जल-भरी (कलश-यात्रा) में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट : संस्थापक ट्रस्टी और प्रतिष्ठित स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. रागिनी सिन्हा के नेतृत्व में 16 सदस्यीय चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के गठन के बाद उसका पंजीकरण (संख्या 03/२०२0) भी हो चुका है। कायस्थ समूह के हित संरक्षण और निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए इस नवगठित ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक डा. उदय कुमार सिन्हा, महासचिव नगरपरिषद के वार्ड पार्षद बरमेश्वर नाथ, कोषाध्यक्ष सनबीम स्कूल के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन और प्रवक्ता लेखक-संपादक कृष्ण किसलय बनाए गए हैं। ट्रस्टी सदस्यों में वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष), दयानिधि श्रीवास्तव, रणधीर कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा (तीनों उपाध्यक्ष), अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव (संयुक्त सचिव), अधिवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा (संगठन सचिव), सुनील कुमार सिन्हा (सह सचिव), श्रवण कुमार अटल (सह कोषाध्यक्ष), नवीन कुमार सिन्हा, कृष्णवल्लभ सहाय और अमित कुमार वर्मा शामिल हैं।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

विद्यालयों से परीक्षा के लिए विदा हुए 10वीं के विद्यार्थी

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। नवरतन चक स्थित संस्कार विद्या परिसर में 10वीं के उत्पेषित विद्यार्थियों की विदाई में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय समूह के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता, लेखक-पत्रकार उपेंद्र कश्यप, सीईओ आनंद प्रकाश और डिप्टी सीईओ विद्या सागर ने किया। विद्यार्थियों की ओर से गायन-वादन-नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सुरेश कुमार गुप्ता, उपेन्द्र कश्यप, आनंद प्रकाश, विद्या सागर और अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में 10वींकी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सफलता की कामना और कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की गारंटी है। निरंतर परिश्रम कर विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर अंक पा सकते हैं। विद्यार्थियों का लक्ष्य कुछ दिनों के लिए अर्जुन के मीन-अक्ष की तरह होना चाहिए। बेहतर परीक्षा परिणाम से विद्यार्थी और विद्यालय दोनों की ही प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधर, विवेकानंद मिशन स्कूल में 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय से विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का आरंभ समाजसेवी रजनीश कुमार भोला, प्रशासक सुनील कुमार, प्राचार्य चंद्रशेखर नायक और पत्रकार उपेन्द्र कश्यप द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन कर किया गया। मनोज मुस्कान के निर्देशन-संयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन प्रिंस कुमार दुर्विश और रूख्सार परवीन, ऋतिक राज और आनंद कुमार, आयुषी श्री और सुधांशु शेखर की जोड़ी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आशीष रंजन, अनुपमा कुमारी, रोहित राज, कशिश कुमारी, प्रीति राज, हर्ष राज, मोहित आनंद, मनीष कुमार आदि ने भाग लिया।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

राज्य टुर्नामेंट कराएगा डेहरी चेस क्लब

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी चेस क्लब की ओर से राज्य स्तरीय टुर्नामेंट कराया जाएगा। यह फैसला डेहरी चेस क्लब की बैठक की शंकर लाज परिसर में क्लब के संस्थापक निर्देशक दयानिधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में क्लब के उपाध्यक्ष गोपालस्वरूप तिवारी, प्रो. रणधीर वर्मा, सचिव नंदकुमार सिंह, सह संस्थापक निर्देशक स्वयंप्रकाश मिश्र सुमंत, कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, सह सचिव सुरेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी धनंजय सिंह के साथ विशेष आमंत्रित के रूप में सुनील शरद, निशांत राज (सोन कला केेंद्र), राजेश सिन्हा (पीएनबी) उपस्थित थे। बैठक में दयानिधि श्रीवास्तव ने बताया कि डेहरी चेस क्लब हर साल सीनियर और जूनियर वर्ग में दो शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है। इस साल राज्य स्तर की प्रतियोगिता कराने का फैसला लिया गया है, जिसके अनुमोदन का प्रस्ताव आल बिहार शतरंज संघ को भेजा जा रहा है। (रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)
कौशलेश पांडेय को दिल्ली में कला सम्मान
सासाराम (रोहतास) से प्राप्त समाचार के अनुसार, रोहतास जिला के विक्रमगंज में रहने वाले चित्रकार कौशलेश पांडेय को दिल्ली में गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार में सर्वभाषा ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय कला सम्मान प्रदान किया गया। इन्हें हाल ही में वाराणसी के कुशीनगर महोत्सव में कला-सम्मान दिया गया था। बिहार में सक्रिय और कार्यरत कौशलेश पांडेय ने बीएचयू और काशी विद्यापीठ में शिक्षा प्राप्त की है। (रिपोर्ट : व्हाट्सएप सूचना)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Click to listen highlighted text!