सम्मानित किए गए सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थी

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमण्डल प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को विवेकानंद चाइल्ड गाइडेंस सेंटर में सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक डा. शम्भू शरण सिंह ने इसके लिए विद्यार्थियों को शुभकामना दी। कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए समय और समाज के अनुरूप विद्यालय की ओर से सतत प्रयास जारी है। विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं की टीम इस दिशा में कार्यरत है कि बच्चे बेहतर करने के लिए कैसे प्रेरित हो सकेें? बच्चों के विकास में ही समाज का विकास निहित है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एसके श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। दाउदनगर के इतिहास लेखक उपेन्द्र कश्यप ने भी बच्चों को सम्मानित किया।

 

स्वर्णकार विकास संघ का चुनाव, अध्यक्ष बने सुधीर सोनी

ओबरा (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण प्रसाद और शिवनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में स्वर्णकार विकास संघ का गठन किया गया। सर्वानुमति से स्वर्णकार विकास संघ के लिए ओबरा के अध्यक्ष सुधीर सोनी, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, अमित सोनी, महासचिव सुनील सोनी, सचिव शिवशंकर सोनी, सह सचिव बिकु सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता आकाश कुमार सोनी बनाए गए। स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ सदस्य चन्द्रभूषण सोनी ने कहा कि एकजुटता में बल है। स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अमित सोनीस्वर्णकार विकास संघ स्वर्णकार समाज के लोगों के सुख-दुख में भरसक खड़ा रहने का प्रयास करेगा।

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर साहित्यकार और कलाकार सम्मानित

    आरा में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर साहित्यकार और कलाकार सम्मानित

    पूर्वी चंपारण में हरी खाद और संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक

    पूर्वी चंपारण में हरी खाद और संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक

    19 मई को रोहतास के सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    19 मई को रोहतास के सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    भोजपुरी लोकधारा को शास्त्रीय संगीत में पिरोने का प्रयास करेंगी प्रिया कुमारी

    भोजपुरी लोकधारा को शास्त्रीय संगीत में पिरोने का प्रयास करेंगी प्रिया कुमारी

    जमुहार में 6 व 7 जून को होगा आरएसएसडीआई बिहारकॉन-एमटी 2026 का आयोजन

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैव उर्वरकों के प्रयोग पर दिया गया जोर

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैव उर्वरकों के प्रयोग पर दिया गया जोर